रुनकता (आगरा), सितम्बर 5 -- सिकंदरा के गांव खड़वाई के नगला फुंसी निवासी 43 वर्षीय पप्पू का शव शुक्रवार की सुबह फंदे पर लटका मिला। घर के पास ही पेड़ पर उसने फांसी लगाई थी। मरने से पहले मोबाइल में एक वीडियो बनाया। वीडियो में अपनी मौत का जिम्मेदार महिला पंचायत सचिव (ग्राम विकास अधिकारी) रश्मि राठौर को ठहराया। वीडियो में पप्पू कह रहा है कि सेक्रेटरी मुझे फंसा रही हैं। ग्राम विकास अधिकारी ने उसके खिलाफ रुनकता चौकी पर भड़काऊ वीडियो भेजने की तहरीर दी थी। पप्पू के परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने बमुश्किल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना सुबह करीब चार बजे की है। पप्पू पुत्र अलीशेर की 15 वर्षीय बेटी सुहाना की नींद खुली। उसने देखा कि पिता चारपाई पर नहीं हैं। उसने मां को बताया। पत्नी ने टॉर्च की रोशनी में पप्पू को खोजना शुरू किया। उसका शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.