मुरादाबाद, जनवरी 13 -- मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत एक महिला अधिकारी ने अपने ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कुछ शिक्षकों पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला अधिकारी का कहना है कि लंबे समय से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। इतना ही नहीं, उसने अपनी जान को भी खतरा बताया है। महिला अधिकारी ने पूरे मामले को लेकर राज्य महिला आयोग को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए महिला आयोग ने सीओ सिविल लाइंस को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सिविल लाइंस सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता का कहना है कि महिला आयोग से बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित एक जांच आई है। शिक्षा विभाग से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.