कोटद्वार, जून 8 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में महिला अत्याचारों के बढ़ते ग्राफ और इन अपराधों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता पर रोष व्यक्त करते हुए तहसील तिराहे पर प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए। तत्पश्चात वे जुलूस की शक्ल में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील तिराहे पर पहुंचे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार का ग्राफ बढ़ा है। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार महिला अत्याचार में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड पहले और देश में छठे पायदान पर है। इस पर भी महिला अत्याचारों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता लगातार उजागर हो रही है, लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार इप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.