लखनऊ, जनवरी 2 -- मलिहाबाद-माल मार्ग पर मलिहाबाद-दिलावर नगर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 34.43 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी अवमुक्त कर दी गई है। सेतु निगम इसी महीने से निर्माण कार्य शुरू करवा देगा। ब्रिज बन जाने से रेलवे क्रासिंग के कारण अक्सर मालिहाबाद-माल मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इससे चार लाख से अधिक लोगों को राहत मिलेगी। लखनऊ-दिल्ली रूट पर स्थित इस रेलवे क्रासिंग से रोजाना 70 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। इस कारण क्रासिंग हर आधा घंटा पर बंद हो जाती थी। महिलाबाद-माल मार्ग अति व्यस्त होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों का भी काफी दबाव रहता है। क्रासिंग बंद रहने की स्थिति यहां लंबा जाम लग जाता था। जाम खत्म होने के बाद भी वाहनों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.