सीतामढ़ी, अप्रैल 23 -- सीतामढ़ी। जिले के डुमरा प्रखंड की मिश्रौलिया पंचायत के पकटोला गांव में मंगलवार को जीविका के संगीता महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुई। इसमें कुल 160 महिलाओं ने भाग लिया। संवाद में उपस्थित सुनैना देवी, रीता कुमारी, राधा देवी, शांति देवी आदि महिलाओं ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि सरकार राज्य के विकास के बारे में हम महिलाओं से उनके मंतव्य जानना चाहेगी। उम्मीद है सरकार हम महिलाओं की आकंक्षाओं पर गौर करते हुए हमारे विकास के लिए और नई योजनाओं की घोषणा करेगी। सीतामढ़ी जीविका के कम्यूनिकेशन मैनेजर अभिषेक कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी के सभी 17 प्रखंडों में जीविका द्वारा गठित कुल 2503 ग्राम संगठन स्तर पर महिला संवाद का आयोजन किया जाना है। 18 अप्रैल से शुरू हुए महिला संवाद कार्यक्रम में अब तक सभी 17 प्रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.