मेरठ, मई 12 -- मेरठ। लावड़ में पुलिस द्वारा महिलाओं से मारपीट के आरोप मामले में रविवार देर रात एसएसपी ने इंचौली एसओ नितिन पांडेय, लावड़ चौकी इंचार्ज इंद्रेश विक्रम सिंह, दरोगा सुमित गुप्ता, पवन सैनी, सिपाही वसीम को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि एसपी क्राइम की जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उधर, पूरा मामला एससी-एसटी और महिला आयोग तक पहुंच गया है। लावड़ कस्बे के खारीकुआं निवासी सुशील और उसके भाई अनिल के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दो दरोगा भी पहुंचे थे। आरोप है पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर थाने ले जाने का प्रयास किया और विरेाध पर परिवार की महिलाओं पर लाठियां बरसा दीं। कुछ लोगों ने छत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.