अलीगढ़, जनवरी 2 -- नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं के खाते खुलवाकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें चार आरोपियों के अलावा तीन अलग-अलग बैंकों को भी नामजद किया गया है। आरोप है कि शातिरों ने बैंकों से सांठगांठ करके मुकदमे खुलवाए। साइबर सेल की मदद से पुलिस गिरोह की तह तक जाने में जुटी है। पता चला कि 52 महिलाओं के खातों में लाखों रुपये आए थे। जबकि केवल एक महिला के खाते में एक करोड़ आने की बात सामने आई है। कंपनी संचालक गायब है। जवां के साथा निवासी अमन कुमार ने सासनीगेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि लोधी कांप्लेक्स में नेशनल सिक्योरिटी सर्विस नाम से कंपनी थी। लोगों से पता चला कि वहां साफ-सफाई की नौकरी के लिए भर्ती निकली है। इस पर उन्होंने अपने आधार कार्ड व पैन की फोटो कॉपी कंपनी में काम करने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.