सहारनपुर, सितम्बर 12 -- महिला थाना पुलिस ने महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि महिला थाना पुलिस टीम ने सड़क पर आने जाने वाली महिलाओं पर अश्लील फब्तिया कसने वाले तीन आरोपी यशपाल पुत्र सुनील निवासी ग्राम अम्हेडा थाना गंगानगर जनपद मेरठ को रेलवे स्टेशन सहारनपुर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी विक्रान्त पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी टपरी खुर्द थाना कोतवाली देहात और कुलदीप कुमार पुत्र ब्रिजेश कुमार निवासी भांकला थाना रामपुर मनिहारन को नगर निगम पार्किंग के पास गाधी पार्क से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...