फिरोजाबाद, जून 25 -- पुलिस की सख्ती के बाद भी शोहदों के हौंसले कम नहीं हो रहे हैं। मंगलवार को थाना उत्तर पुलिस ने शहर के प्रमुख विवेकानंद चौराहा से एक शोहदे को पकड़ा, जो महिलाओं एवं युवतियों से छेड़छाड़ कर रहा था। थाना उत्तर की महिला उपनिरीक्षक दमयंती हमराहों के साथ में गश्त पर थे। सेंट्रल चौराहा के निकट पहुंचने पर खबर मिली कि विवेकानंद चौराहा के निकट एक युवक महिलाओं एवं लड़कियों से अभद्र कमेंट कक रहा है। इसे पुलिस टीम ने गंभीरता से लिया तथा तत्काल विवेकानंद चौराहा पर पहुंची तो यहां पर एक व्यक्ति महिलाओं एवं युवतियों के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम फुरकान खान निवासी मसरूर गंज रसूलपुर टंकी के पास गली नंबर दस बताया। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.