सहारनपुर, अक्टूबर 13 -- थाना चिलकाना पुलिस ने महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना चिलकाना थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक भूपेंद्र पाल सिंह, महिला उप निरीक्षक सुमन, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु भ्रमण कर रहे थे। बाजार में एक ब्यूटी पार्लर के पास युवक आती-जाती महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहा था, जिसे तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम कैफ पुत्र अफजल निवासी ग्राम मानकपुर थाना चिलकाना बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.