गाज़ियाबाद, अप्रैल 20 -- मुरादनगर। गांव रावली कलां के पास छह दिन पहले महिलाओं से कुंडल लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से लूटी गई पाजेब और दिल्ली से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। रावली कलां निवासी शशि त्यागी और लोकेश त्यागी 14 अप्रैल की सुबह पांच बजे सैर करने निकली थीं। रावली पुलिस चौकी के पास तीन बदमाशों ने हथियारों के बल महिलाओं से सोने के कुंडल और पाजेब लूट ली थी। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि सूचना के आधार पर रविवार सुबह रावली रोड से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान सचिन कुमार निवासी गांव हैदरनगर और सुनील निवासी गांव ककराना थाना धौलाना जिला हापुड़ के रूप में हुई है। बदमाशों ने बताया कि कुंडल तीसरे साथी के पास हैं। वह मौज-मस्ती के लिए लूट की वारदात के अंजाम देते थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.