सहारनपुर, अक्टूबर 1 -- मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत पुलिस ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों से चार मनचलो को गिरफ्तार किया। आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर सड़क पर आती जाती महिलाओं अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। पकड़े जाने पर सभी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी जिसके बाद पुलिस ने चेतावनी देते हुए उन्हें छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी सार्वजनिक स्थलों पर आती जाती महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। जिन्हें पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा की स्र्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कहा कि ऐसे किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिससे महिलाएं स्वंय को सुरक्षित महसूस कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.