रामपुर, जनवरी 21 -- क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं सहित एक युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने की घटनाएं सामने आई हैं। हालत बिगड़ने पर परिजन तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पहली घटना नगर क्षेत्र की है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने यह कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि पति की डांट से आहत होकर महिला ने घर में रखा तेजाब पी लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में महिला को सीएचसी लाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना क्षेत्र के ग्राम इमरतपुर की है। गांव निवासी सचिन ने किसी कारणवश तेजाब का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे भी सीएचसी लेकर पहुंचे, जह...