संभल, फरवरी 16 -- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज व सर्वोदय जूनियर हाईस्कूल में महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। आउटरीच कार्यकर्ता सपना ने महिला कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा, निराश्रित महिला पेंशन, चाइल्ड लाइन व वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 1076, 112, 108, 1098 के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्या आशा चौहान व लता गुप्ता समेत दीप्ति, प्रिया शर्मा, चांदनी व सलोनी आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.