गौरीगंज, फरवरी 14 -- अमेठी। मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन हेतु पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया। मुसाफिरखाना के धरौली में महिला कांस्टेबल स्वाति ने ग्रामीण महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम तथा उनसे बचाव के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1930-साइबर हेल्पलाइन नंबर, 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...