शामली, नवम्बर 12 -- जनपद शामली में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम द्वारा गांव भंदौड़ा में पहुँच कर सार्वजनिक स्थल पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत महिलाओं व बच्चियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। टीम प्रभारी कुसुमपाल सिंह ने मौजूद महिलाओ व बच्चियों को बताया कि आज के डिजिटल युग में इंटरनेट मीडिया व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनसे सतर्क रहना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान महिला हेड कॉस्टेबल प्रीति सिंह ने महिलाओ व किशोरियों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति से इंटरनेट मीडिया पर बातचीत न करें और न ही कोई भी व्यक्तिगत जानकारी या फोटो साझा करें। यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की अशोभनीय ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.