अलीगढ़, जनवरी 22 -- जट्टारी (टप्पल)। थाना क्षेत्र के गांव नगला चंडीगढ़ के माजरा ऊंटासानी में दबंगों ने बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे हथियारों से लैस आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस दौरान महिलाओं के साथ मारपीट के साथ ही एक नाबालिग से अश्लील हरकत की घटना सामने आई। पीड़िता चंद्रवती पत्नी नारायण सिंह निवासी नगला चंडीगढ़ के माजरा ऊंटासानी ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बहे घर के पास गोबर डाल रही थीं। तभी हरियाणा के गांव माहोली थाना हसनपुर, जिला पलवल के गिरवर, अशोक, मुकेश, जीतराम, रामकिशोर और हरेंद्र लाठी-डंडे व बंदूक लेकर पहुंचे। उन्होंने कल्लू की पूछताछ की, जिसे चंद्रवती ने नकारा। गुस्साए दबंगों ने खींचतान शुरू कर दी। जब 15 वर्षीय नाबालिग बेटी और पुत्रवधू सविता बचाव के लि...