मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वाबलंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अन्तर्गत फुगाना थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह के नेतृव में सराय चौकी प्रभारी पिंटू चौधरी, एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति टीम द्वारा चौकी सराय क्षेत्र के गांव सराय व गांव लोई में महिलाओं, बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत महिलाओं, बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं व हेल्पलाइन नंबर आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। चौकी प्रभारी पिंटू चौधरी द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार व उनसे बचाव के उपाय के विषय में विस्तार से समझाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.