बरेली, फरवरी 20 -- बरेली। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में एसआईआर के संदर्भ में बैठक हुई। महिला और युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने करने के लिए समस्त विभागों के कर्मियों और डिग्री व इंटर कालेज के प्रतिनिधियों को बैठक में बुलाया गया। सभी को फार्म 6 भरवाए जाने के निर्देश दिये गए। अधिक से अधिक पात्रों के फार्म 6 भराये जाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में बताया गया कि 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जायेगा। इस दिन दावे आपत्ति, नोटिस सुनवाई के अतिरिक्त 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वालों के अधिक से अधिक संख्या में महिला एवं युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने को फार्म-6 भरवाये जाने है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.