औरैया, दिसम्बर 26 -- फोटो: 9 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देतीं महिला सिपाही। अछल्दा, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थानाक्षेत्र के वैलीपुर गांव में महिला पुलिसकर्मियों ने पैम्फलेट बांटकर महिलाओं को जागरूक किया। उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति की चौपाल लगाई गई, जिसमें महिलाओं को तीन नए कानूनों, महिला सशक्तिकरण और साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं से निर्भय होकर अपनी समस्याएं साझा करने और जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस की मदद लेने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.