जहानाबाद, अक्टूबर 9 -- हुलासगंज, निज संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज के प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर प्रकाश के कुशल नेतृत्व एवं देखरेख में आज बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को यह टीका लगाया गया, ताकि भविष्य में उन्हें गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। यह कार्यक्रम हुलासगंज प्रखंड के चार विद्यालयों मध्य विद्यालय भगवानपुर, मध्य विद्यालय नरमा, मध्य विद्यालय बनवरिया एवं मध्य विद्यालय कंडौल में आयोजित किया गया। टीकाकरण कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीकाकर्मी दल द्वारा पूरी सावधानी एवं उत्साह के साथ संपन्न किया गया। इस दौरान कुल 148 बच्चियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। डॉ. चंद्रशेखर प्रकाश ने बताया कि यह टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.