गुरुग्राम। हिन्दुस्तान, मार्च 16 -- गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने सिटी बस संचालन के पांच साल बीतने के बाद अब आठ सीटें आरक्षित कर दी हैं। 36 सीट की इस बस में चार सीटें महिलाओं के लिए जबकि दो-दो सीटें दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक के लिए आरक्षित कर दी गई हैं। अब तक बस में यह सुविधा नहीं थी। जीएमसीबीएल के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वजीत चौधरी के आदेश के बाद सिटी बस में सीटें आरक्षित की गई हैं। साल 2018 में जीएमसीबीएल ने सिटी बस सेवा को शुरू किया था। मौजूदा समय में गुरुग्राम में 23 रूट पर 150 सिटी बस दौड़ रही हैं। अब तक किसी भी सिटी बस में सीट आरक्षित नहीं की गई थी। ऐसे में कई बार महिलाओं या वरिष्ठ नागरिकों को सीट के अभाव में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती थी। सबसे अधिक दिक्कत मानेसर से गुरुग्राम रूट पर होती है, क्यों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.