चित्रकूट, जनवरी 4 -- चित्रकूट। संवाददाता मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वालंबन को लेकर पहाड़ी, मानिकपुर,बहिल पुरवा, सरधुवा एवं महिला थाना की एंटी रोमियो टीमों ने जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों व कानूनी प्राविधानों की जानकारी दी गई। बताया कि सादे वस्त्रों व प्राइवेट वाहनों से सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, कालेज व कोचिंग संस्थान के आसपास एंटी रोमियो टीमें भ्रमण करती है। शोहदो व मनचलो को चिन्हित कर टीमें उनके खिलाफ कार्रवाई करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.