अमरोहा, अक्टूबर 5 -- सड़क किनारे खड़े होकर आती जाती महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। घटना बुधवार की देर शाम की बताई जा रही है। आरोपी इंदिरा चौक से गुजरने वाली महिलाओं व युवतियों को देखकर उन पर फब्तियां कस रह रहा था। एक महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी ने फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया पकड़ा गया आरोपी अरुन निवासी मोहल्ला संतनगर है। उसका चालान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.