कौशाम्बी, नवम्बर 22 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाने के उप निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह इलाके की हर्रायपुर बाजार में गश्त पर कर रहे थे। इस दौरान देखा कि छीतापुर निवासी मो. इकबाल पुत्र मो. सिद्दीक बाजार आने-जाने वाली महिलाओं, युवतियों को देखकर अश्लील गाने गा रहा था। कई बार उसने सीटी भी मारी। इससे बहू-बेटियों को शर्मसार होना पड़ा। पुलिस ने शोहदे की गिरफ्तारी कर उसके खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है। जमानतीय अपराध होने के कारण थाना स्तर से ही उसको जमानत दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...