पटना, जनवरी 7 -- ऑल इंडिया अभिभावक संघ ने उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की ओर से दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ आयकर चौराहे पर बुधवार को प्रदर्शन किया। आरटीआई एक्टिविस्ट राकेश रॉय पटेल की अध्यक्षता में प्रदर्शन के दौरान गिरधारी लाल साहू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि गिरधारी लाल ने अपने इस बयान में बिहार की बहन-बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक बात कही है। इसकी वजह से पूरे बिहार में आक्रोश है। राकेश रॉय पटेल ने बताया कि समस्त बिहार के लोग महिलाओं के सम्मान की लड़ाई में एकजुट हैं। जब तक दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा। संघ ने सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं तथा जागरूक नागरिकों से सड़क पर उतरने की अपील करने के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक बयान का विरोध करने का भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.