लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ। महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी से जुड़ी महिलाओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। दिन में करीब दो बजे महिलाएं हाथों में तख्ती, बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए हजरतगंज जीपीओ के पास पहुंची। यहां पुलिस ने इन महिलाओं को रोक लिया। बस में बैठाकर उनको ईको गार्डेन पहुंचाया गया। इस बीच महिलाओं ने खूब नारेबाजी की और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। सपा से जुड़ी इन महिलाओं का कहना था कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति हिंस्सा और अपराध बढ़ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.