पटना, जनवरी 21 -- प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ ने महिलाओं पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए बुधवार को आक्रोश मार्च निकाला। प्रदेश राजद कार्यालय से आयकर गोलंबर तक निकले इस मार्च में महिलाएं तख्तियों पर बेटी बचाने की बात लिखकर चल रही थीं। प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अनीता भारती के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में शामिल पार्टी नेता महिलाओं को न्याय देने की मांग कर रहे थे। इस दौरान राजद नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। आयकर गोलंबर पर वक्ताओं ने कहा कि बिहार में जिस तरह से सरकार कार्य कर रही है इससे स्पष्ट होता है महिलाएं, छात्राएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं हो रही है। अन्य जिले की कौन कहे, पटना में छात्राओं की सुरक्षा के प्रति सरकार की गंभीरता नहीं दिख रही है। छात्रावास की आड़ में अनर्गल कार्यों को अंजाम दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.