अल्मोड़ा, फरवरी 22 -- नृसिंह कल्याण समिति की ओर से रविवार को महिला होली का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं की ओर से विभिन्न होली गीतों का गायन किया। सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। रविवार को हुए नृसिंह बाड़ी में होली गीतों के कार्यक्रम में महिलाओं ने सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन..., जल कैसे भरू यमुना गहरी..., मोहन गिरधारी.., शिव के मन माही बसे काशी..., होली खेलत हैं कैलाश पति..., समेत विभिन्न होली गीतों के गायन से रंग जमाया। यहां सचिव प्रदीप वर्मा, उपाध्यक्ष आशीष वर्मा, उपाध्यक्ष नरेश चंद्र वर्मा, सांस्कृतिक सचिव नरेंद्र लाल वर्मा, मनोज वर्मा, कैलाश वर्मा, दीप वर्मा, ललित वर्मा, दीप चंद्र वर्मा, जीवन वर्मा, संजय वर्मा, रीना वर्मा, गोविंद वर्मा, हेमा जोशी, सुनीता वर्मा, देवकी वर्मा, वंदना वर्मा, आनंदी, जया वर्मा, रमा वर्मा, पल्लवी, बीना कप...