झांसी, नवम्बर 24 -- महिलाओं ने ग्राम क्षेत्र में पशु आहार का काम शुरू कर दिया है। हर रोज यह 15 कुंतल पशु आहार तैयार कर लेती है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 300 से अधिक कार्य कर रही है। योगी सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों को प्रेरित कर उन्हें उद्यमिता से जोड़ने की कवायद आकार रूप लेती दिखाई दे रही है। झांसी के मऊरानीपुर ब्लॉक की 52 स्वयं सहायता समूह की 375 से अधिक महिलाएं पशु आहार बनाने की इकाई की स्थापना कर सफलतापूर्वक इसके संचालन में जुटी हैं। इन महिलाओं ने वर्ष 2023 में गौ माता महिला पशु आहार कंपनी लिमिटेड का पंजीकरण कराया। इसके बाद सबने मिलकर 15 लाख रुपए की धनराशि एकत्र कर की। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से महिलाओं को उद्यम की स्थापना में प्रक्रिया से लेकर प्रशिक्षण तक में मदद प्रदान की गई। महिलाओं की मेहनत आखिरकार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.