हजारीबाग, जुलाई 21 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के अमनारी में शिव चर्चा महिला समुह के महिलाऐं रानी पाठक, पुष्पा देवी एवं प्यासी देवी के नेतृत्व में जल यात्रा निकाली गई। अमनारी शिव मंदिर से निकल कर गांव भ्रमण करते हुए बौधा डैम में जल उठाकर गांव के दोनों शिव मंदिर जलाभिषेक किया। जल यात्रा में महिलाओं ने जयकारे के साथ बौधा डैम पहुंचे। पंडित केदार पांडेय, उपेंद्र पांडेय एवं सुरेश पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरे। पूरा क्षेत्र बोल बम की जयकारे से गुंज उठा। जल यात्रा में जिप सदस्य रामप्रसाद, मिथलेश पाठक, महेश अग्रवाल, कौलेश्वर कुमार, कृष्णा प्रसाद, आरती देवी, मिनी अग्रवाल, आशा कुमारी समेत अन्य महिलाएं शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...