अयोध्या, अप्रैल 2 -- रुदौली, संवाददाता। नगर में महात्मा गांधी वार्ड के मलिकजादा मोहल्ले में मंदिर के बगल दारू के ठेके को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। नए ठेकेदार द्वारा संचालित ठेका खोलने पर महिलाओं व पुरूषों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। हालांकि विरोध-प्रदर्शन के बाद ठेका बंद करना पड़ा। मां काली मंदिर के ठीक सामने दारू का ठेका और ठेके से 50 मीटर की दूरी पर मस्जिद व विद्यालय है। जिससे आम जनता और महिलाओं व बच्चों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि ठेका यहां नहीं खुलने दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.