गढ़वा, अक्टूबर 11 -- कांडी। प्रखंड के खरौंधा पंचायत अंतर्गत जयनगरा गांव की दर्जनों महिलाएं पेंशन स्वीकृत करने की मांग को लेकर बीडीओ राकेश सहाय को आवेदन दी। सभी महिलाओं ने बीडीओ से कहा कि उनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक हो चुकी है। हम सभी ने पेंशन को लेकर कई बार आवेदन विभिन्न शिविरों सहित पंचायत कार्यालय और प्रखंड मुख्यालय में भी दी हैं। उसके बाद भी अबतक पेंशन की स्वीकृति नहीं मिली। आवेदन देने वालों में प्रेमा देवी, चिंता देवी, कलावती देवी, कांति देवी, शीला देवी, आशा देवी, कुंती देवी सहित अन्य शामिल हैं। मौके पर उपस्थित जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार व उप मुखिया रवि कुमार मेहता ने बीडीओ से मिलकर उक्त महिलाओं के पेंशन की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.