धनबाद, अप्रैल 15 -- धनबाद फनगेम के साथ महिलाओं ने वैशाखी उत्सव मनाया। सोमवार को लाइट हाउस रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। आयोजक सुधा सहाय ने बताया कि इस प्रोग्राम में तंबोला, बॉल-पासिंग एवं गीत-संगीत का कार्यक्रम हुआ। इसमें रानी भाव्या, सरिता शर्मा, संगीता संदवार, वीणा वर्मा, गीता गुप्ता, पूनम सिंह, तृप्ति सिन्हा, नीलम शर्मा, रंजना सिंह, भारती दुबे का योगदान रहा। मौके पर बबीता झा, नीतू सिंह, पूजा प्रियदर्शिनी, किरण कुमारी, सुमन बर्नवाल, शोभा झा, डॉ प्रीति बाला सहाय, किरण सिन्हा, नीलम बब्बर, सरिता सिंह, नीता मिश्रा, पुष्पा गुप्ता, कविता सिंह, ममता तिवारी, कंचन बर्नवाल, रूपा प्रसाद, पूनम सिंह, रीना श्रीवास्तव, शिल्पी सिन्हा, माला सिन्हा मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...