गंगापार, मार्च 22 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ में शनिवार को केसरवानी धर्मशाला में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया जहां क्षेत्र की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ फूलों एवं अबीर की होली खेली। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पर्व की उमंग को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम की अगुवाई वरिष्ठ समाजसेवी सुधा गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन सभी महिलाओं को एक साथ लाकर, प्रेम और सौहार्द का संदेश देने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी महिलाओं ने अपनी जिम्मेदारियों से थोड़ा समय निकालकर इस पावन पर्व को मिलकर हर्षोल्लास के साथ मना रहे है। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष पार्वती कोटार्य एवं महिला उपनिरीक्षक अनुराधा उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं को होली की शुभकामनाएं दीं और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.