आगरा, जुलाई 5 -- रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-धजी महिलाएं अपने पति के साथ रैम्प पर जलवे बिखेर रही थीं, तो वहीं दूसरी ओर ऑडियंस तालियों से उनकी हौसला अफजाई कर रही थी। आत्मविश्वास से लबरेज महिलाएं अपनी विद्वयता व प्रतिभा के जरिए मानो निर्णायक को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही थीं। कुछ ऐसा ही नजारा था फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्लार्क इन सुइट्स में आयोजित भारत विकास परिषद समर्पण शाखा के प्रतिभा निखार कार्यक्रम का। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत कार्यक्रम प्रभारी अलका मित्तल, सोनम मित्तल, प्रियंका जैन और पूजा गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। अध्यक्ष विजित गुप्ता ने बताया कि समर्पण के सितारे थीम पर आयोजित कार्यक्रम में मंच पर पहली बार 18 दंपति साथ एक ही थीम पर नजर आए। कोषाध्यक्ष संजीव मित्तल ने बताया जो महिलाएं शादी के बाद घर-परिवार में फंस कर रह जाती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.