मऊ, मई 10 -- घोसी। तहसील अंतर्गत अमिला क्षेत्र के जमुआरी में सरकारी पोखरी पर अवैध निर्माण कर बनाए गए मकान को तहसील प्रशासन ने गुरुवार को गिरा दिया। शुक्रवार को तहसील पहुंची दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने तहसील प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्रवाई कर कुछ अवैध निर्माण छोड़ देने व उनका मकान गिरा दिये जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई। तहसील अंतर्गत जमुआरी निवासिनी तारा पत्नी स्व.रामअवध विश्वकर्मा, पूनम पत्नी विनोद विश्वकर्मा व उर्मिला पत्नी संतोष विश्वकर्मा ने तहसील प्रशासन पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाकर उनका घर गिरा दिए जाने का आरोप लगाकर एक दर्जन महिलाओं के साथ प्रदर्शन व नारेबाजी किया। उपजिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ग्राम सभा की पोखरी आराजी संख्या 392...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.