पीलीभीत, नवम्बर 27 -- बीसलपुर। इनर व्हील क्लब ने नारी शक्ति सुरक्षा सम्मान जागरूकता रैली निकालकर महिला हिंसा को रोकने के लिए महिलाओं को जागरूक किया। बीसलपुर में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल की अगुवाई में नारी सुरक्षा सम्मान के लिए महिला हिंसा रोकने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। अभियान के तहत महिलाओं के शोषण, उनकी सुरक्षा एवं रोजगार को लेकर विभिन्न पोस्टर बनाए गए। जिसमे बड़ी संख्याओं में भाग लिया। अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंताज किए हैं। महिलाओं को स्वयं जागरूक होकर महिला हिंसा से निपटने के लिए आगे आने होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...