बोकारो, अप्रैल 7 -- पेटरवार। पेटरवार प्रखंड के वीणा परिषद की ओर से आयोजित चैती दुर्गा पूजा पंडाल में सोमवार को सुबह हुई माता की आरती में गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो सहित सैकड़ों महिला- पुरुष शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने समस्त प्रदेश वासियों को शक्ति उपासना का महापर्व चैत्र विजया दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कहा कि मां जगदंबा आप सभी को सुख, शांति एवं आरोग्य प्रदान करें ओर आप सभी लोगों का कल्याण हो यही हमारी कामना है। मेला टांड स्थित मां दुर्गा की आरती को लेकर जनसमुदाय उमड़ पड़ा था और जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया था। मां की आरती के पश्चात नवपत्रिका विसर्जन को लेकर बाजे- गाजे के साथ एक भव्य शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकाली गई जो नगर का भ्रमण करते हुए मेला टांड स्थित कुंजियां तालाब में जयकारे के साथ नवपत्रिका का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.