बदायूं, जून 3 -- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नगर में महिलाओं द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जिसका जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संयोजिका चारू कौशिक ने भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई की सराहना की और शहीदों को नमन किया। तिरंगा यात्रा में मुस्लिम समाज की भी महिलाओं ने भाग लिया और भारत माता के जयकारे लगाए। महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर शौर्य यात्रा निकाली। यात्रा में विभाग संयोजिका महिला समन्वय सीमा रानी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा भाजपा दीक्षा माहेश्वरी, चारू कौशिक, नीलम रेंडर, उषा जौहरी, कुमकुम मालपानी, संगम मालपानी, सुवर्णा माहेश्वरी, हेमा सिंह के साथ सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया...