अररिया, मई 23 -- 35वें दिन जिले में 36 जगहों पर महिला संवाद आयोजित, 6900 महिलाओं की शिरकत 18 संवाद रथ के माध्यम से जिले में हर दिन हो रहा है महिला संवाद का आयोजन अररिया, संवाददाता सूबे के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार द्वारा 18 अप्रैल को जिस महिला संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया था वो जिले में भी लगातार चल रहा है। जिला जीविका और प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जिले के सभी नौ प्रखंडों में प्रति दिन महिला संवाद का आयोजन हो रहा है। इसके लिए उच्च और आधुनिक तकनीक से लैस 18 संवाद रथ के माध्यम से हर दिन लगभग 36 जगहों पर महिला संवाद का आयोजन होता है। इसी क्रम में 35वें दिन गुरुवार को भी ग्रामीण क्षेत्र में 36 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कुल मिला कर 6900 महिलाएं गुरुवार के कार्यक्रम में शरीक हुईं। जैसा कि बताया जा रहा है कार्यक्रम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.