गढ़वा, सितम्बर 14 -- गढ़वा, हिटी। जिला मुख्यालय सहित सुदूरवर्ती प्रखंडों में भी रविवार को महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत कर संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। श्रीबंशीधर अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में पुत्र-पुत्रियों की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक जीवित्पुत्रिका व्रत किया। उक्त अवसर पर घरों और मंदिरों में दिनभर पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजन होते रहे। महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला उपवास रखकर जीवित वाहन बाबा से अपनी संतान के लंबी आयु और जीवन में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। शनिवार को महिलाओं ने नहाए-खाए अनुष्ठान कर इस पर्व की शुरुआत की। उसके बाद रविवार को पूरे नियम-कानून के साथ जीवित्पुत्रिका व्रत रखा गया। हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व माना गया है। यह कठिनतम व्रतों में से एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.