गाज़ियाबाद, अक्टूबर 10 -- गाजियाबाद। करवाचौथ पर शुक्रवार को महिलाओं ने श्रद्धा के साथ पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। महिलाओं ने सज संवर के दोपहर में पूजा की और रात को चांद का दीदार कर व्रत खोला। शहर की सोसाइटी और मंदिरों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवाचौथ की कथा सुनी और पूजा की। व्रत के लिए सभी महिलाओं में उत्साह दिखा। खासकर पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं व्रत के लिए उत्साहित नजर आईं। महिलाओं ने घरों में मिट्टी की प्रतिमाएं बनाकर, करवाचौथ की कथा पढ़ी और पूजा अर्चना की। करवाचौथ के दिन भी बाजारों में पूजा सामग्री खरीदने के लिए भीड़ रही। इसके साथ मेहंदी वालों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। ब्यूटी पार्लर में महिलाओं ने पहले से बुकिंग कराई थी इसके बावजूद भीड़ के कारण महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। मेकअप कराने के लिए सभी ब्यूटी पार्लर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.