जमुई, जनवरी 26 -- बरहट। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा को रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के माहौल में नम आंखों से विदाई दी गई। विदाई से पूर्व सभी पूजा समितियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना, हवन एवं आरती का आयोजन किया गया। पूजा समिति के सदस्य एवं ग्रामीणों ने मां दुर्गा के साथ भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय, मां लक्ष्मी एवं मां सरस्वती समेत अन्य देवी-देवताओं की विधिवत पूजा की। इसके बाद महिलाओं ने परंपरागत रूप से मां सरस्वती की खोंईछा भरने की रस्म अदा की तथा अगले वर्ष पुन: आने का आमंत्रण दिया। इस दौरान माहौल भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं की आंखें नम हो उठी। पूजा-अर्चना के पश्चात पूजा समितियों द्वारा ढ़ोल-नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांव के चौक-चौराहों और प...