चम्पावत, फरवरी 15 -- लोहाघाट। नगर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर खड़ी होली का पारंपरिक गायन किया गया। इस दौरान मां झूमाधुरी पाटन-पाटनी चांदमारी की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। रविवार को सर्वदेव मंदिर, देवखली हथरंगिया में श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मां झूमाधुरी पाटन-पाटनी चांदमारी की महिलाओं ने होली कमेटी अध्यक्ष भारती मेहरा और लता खर्कवाल के नेतृत्व में "तुम सिद्धि करो महाराज, होली के दिन में..." सहित विभिन्न खड़ी होली गीतों का सुमधुर गायन किया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष जीवन मेहता ने होल्यारों का उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...