सहारनपुर, नवम्बर 11 -- समाजसेवी संस्था मानव कल्याण मंच की महिला मंडल शाखा द्वारा नर सेवा नारायण के अंतर्गत शुक्रताल धाम स्थित अपना घर आश्रम में जरुरतमंद एवं निर्धन लोगों की सेवा की गई। संचालक अजय मित्तल ने बताया कि आश्रम में करीब 450 से अधिक असहाय लोग रह रहे हैं। ये असहाय जीवन जीने वाले वंचित, शक्तिहीन, अक्षम एवं लाचार लोग हैं। ऐसे लोगों को अपना घर सक्षम बनाने की मुहिम में लगा है। बताया कि उनकी सेवा 2018 से यह संस्थान कर रहा है। संस्थापक अरुण अग्रवाल ने बताया कि शारीरिक व मानसिक रूप से अक्षम व्यक्तियों की सेवा करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य इस संसार में नहीं है। महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा प्रतिभा जैन ने कहा कि जरुरतमंद व निर्धन व्यक्ति कि सहायता करने से समाज व देश मजबूत बनता है। महासचिव ममता वर्मा ने कहा कि मंच आगे भी इसी तरह से सेवा कार्य...