जमशेदपुर, मार्च 11 -- बोड़ाम थाना क्षेत्र के लायलम को शराब मुक्त पंचायत बनाने में सहयोग को लेकर सोमवार को एसएचजी से जुड़ी महिलाओं ने उत्पाद विभाग के कार्यालय व संबंधित थाना को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने अधिकारियों को बताया कि पिछले एक माह से पंचायत के विभिन्न गांवों में महिला समूह घूम-घूम कर अवैध महुआ शराब की बिक्री एवं शराब चुलाई की भट्टी बंद करने के लिए चेतावनी दे रहे है। इसके बावजूद धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है। महिलाओं द्वारा जबरदस्ती करने पर शराब माफिया मारपीट करने लगते हैं। गांव में चुलाई किए जा रहे अवैध महुआ शराब जहरीला होने के कारण गांव के लोगों की मौतें हो रहीं हैं। शराब के नशे में विवाद बढ़ रहे हैं। गांव की दर्जनों महिलाएं कम समय में ही विधवा हो चुकीं हैं। महिलाओं के साथ इस अभियान में पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधान भी शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.