काशीपुर, मार्च 11 -- काशीपुर। महिलाओं ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में होली गीत गाये और मेयर दीपक बाली को रंग लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। मेयर बाली ने नगर व क्षेत्र की जनता को होली महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि सभी के लिए यह पर्व खुशी संपन्नता और प्यार का संदेश लेकर आए। इस दौरान नगर निगम मेयर कार्यालय महिला होल्यारो द्वारा गाए गए होली के गीतों से गूंज उठा। मेयर ने कार्यालय में पहुंची नगर व क्षेत्र की महिलाओं का स्वागत किया। यहां पूजा शर्मा, डिंपल कांबोज, रामकली देवी, भावना परिहार, माया, बबीता, कमलेश, खष्टी जोशी, खुशबू रावत, पिंकी रावत, प्रभा, अनीता रावत, किरन रावत आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.