रामगढ़, फरवरी 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला प्रवक्ता पांडव कुमार महतो के नेतृत्व में सोमवार को बेटुलकलां की कई महिलाओं ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि शारदा महिला मंडल व पार्वती महिला मंडल बेटुलकलां से संचालित डीलरों ने कई गरीब परिवारों के राशन कार्ड को काट दिया है। जिसके कारण उन परिवारों में अनाज की समस्या उत्पन्न हो गई है। राशन कार्ड काटे जाने के कारण उनके सामने भुखमरी की समस्या पैदा हो गई है। महिलाओं ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से इसकी जांच कर कार्रवाई करते हुए नया राशन कार्ड बनाने की मांग की है। मौके पर परमेश्वर महतो, बिंदेश्वरी बेदिया, शीला देवी, सुनती देवी, आशा देवी, ठाकुरदास महतो समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.