हरिद्वार, मार्च 12 -- हरिद्वार, संवाददाता। ऋषिकुल मैदान में महिलाओं ने बुधवार को टिहरी विकास प्राधिकरण में तैनात एक एई के खिलाफ प्रदर्शन उसकी संपत्ति जांच कराने की मांग की। महिलाओं ने एई के पुतले का दहन भी किया। महिलाओं ने कहा कि टिहरी विकास प्राधिकरण में तैनात एई की कारगुजारियों से लोग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एई जब एचआरडीए में तैनात था तो उस दौरान वह गरीब लोगों को छोटे भवन के निर्माण को लेकर परेशान करता था। अब टिहरी प्राधिकरण में होने पर भी अन्य लोगों से झूठी शिकायतें करवाकर परेशान कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.